बल्लारपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के साथ आठ लाख बीस हजार का मुद्देमाल जब्त किया
श्रेयश वानखेडे:
बल्लारपुर पुलिस ने शहर में लाखों रुपये के आभूषण चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर कानूनी संघर्षरत बालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण समेत आठ लाख बीस हजार रुपये का सामान जब्त किया है.
पिछले महीने की13 सितंबर को गणेश चतुर्थी को शहर के किला वार्ड में श्रीमती मालन श्रीहरि सातपुते, उम्र 69 वर्ष, रा किला वार्ड, बल्लारपुर, चंद्रपुर के सोने के गहने लगभग 139 ग्राम, चांदी के गहने 250 ग्राम और दो हजार नकद राशि समेत कुल 8 लाख 51 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है. बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में अप क्रमांक 889/2024 धारा 305 (ए), 331 (3), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था.
यह अपराध की जांच के दौरान बल्लारपुर पुलिस द्वारा प्राप्त सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और गुप्त सूचना के आधार पर एक कानूनी संघर्षरत बच्चे को हिरासत में लिया गया और उक्त मामले में जांच की गई और उस दिशा में आरोपी अपराध सचिन उर्फ बादशाह संतोष नगरले (28) सोमनाथपुरा वार्ड, राजुरा, दर्शन अशोक तेलंग (23), मौलाना आज़ाद वार्ड, बल्लारपुर, विकास अजय शर्मा( 25) कमला नगर, वडसा (देसाईगंज) गढ़चिरौली को गिरफ्तार किया गया और तीनों आरोपी के पास से सोने के आभूषण लगभग 130.280 ग्राम कुल कीमत 7,83,480 रुपये, चांदी के आभूषण 96 ग्राम कुल 9600 रुपये, नकद राशि 27,000 रुपये कुल 8,20,080 रुपये जब्त किए गए हैं। इनमें 4 सोने की चेन, 1 मंगल सूत्र, 2 चूड़ी, 4 अंगूठियां, 3 जोड़ी कान के टॉप्स, 2 कान की बाली, 1 नट, 1 लॉकेट और 2 चांदी की पायल, 5 बच्चों के कंगन, 2 जोड़ी पायल, 2 बिछवे जब्त किए गए।
यह कार्यवाही पुलिस अधिक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधिक्षक रिना जनबंधु, उपविभागीय पुलिस अधिकारी राजुरा दिपक साखरे के मार्गदर्शन मे पुलिस निरिक्षक सुनिल गाडे, सहाय्यक पुलिस निरीक्षक अंबादास टोपले, पुलिस उपनिरिक्षक हुसेन शहा, जांबाज सहाय्यक फौजदार गजानन डोईफोडे, आनंद पारचाके, जांबाज हेड कांस्टेबल रणविजय ठाकूर, सत्यवान कोटनाके, संतोष दंडेवार, सुनिल कामटकर, पुरुषोत्तम चिकाटे, शेखर माथनकर, शरदचंद्र कारूष, विकास जुमनाके, वसिष्ठ रंगारी, मिलींद आत्राम, खंडेराव माने, लखन चव्हान, अंमलदार अनिता नायडू, वामन शेंडे, पुलिस उप निरीक्षक भाष्कर कुंदावार, परमविर यादव, कैलाश चिंचवलकर, विकास खंडार, विना एलकुलवार आदि पुलिस टीम तथा सायबर सेल, चंद्रपूर ने चोरी का पर्दाफाश किया.