श्रेयश वानखेडे:
आरपीएफ थाना बल्हारशाह से रिपोर्ट इस प्रकार है कि, दिनांक 30.10.2024 को ड्यूटी पर तैनात महिला ASI सुशीला वायाम साथ में आरक्षक पवन कुमार तथा रेल्वे चाइल्ड लाइन बल्हारशाह के प्रतिनिधि सुपरवायजर बबिता लोहकरे व केस वर्कर धर्मेन्द्र मेश्राम को गस्त के दौरान समय करीबन 14: 40 बजे रेल्वे स्टेशन बल्हारशाह के PF NO. 03 काजीपेठ End पर 03 नाबालिक लड़किया यात्रियों से भीख मांगते हुई नजर आई। जिनके पास जाकर उनको सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ करने पर दीपावली की स्कूल को छुट्टिया होने के कारण भीख मांगने रेल्वे स्टेशन पर आना बताया।
जिनको आरपीएफ थाना बल्हारशाह में लाकर नाम पता पूछताछ करने पर 1. अपना नाम श्रुती D/O श्रीहरी मिरयाला, उम्र 15 वर्ष निवासी हमाली वार्ड नं 14 मंचेरियल तेलंगाना 2. शरन्या D/O श्रीहरी मिरयाला, उम्र 13 वर्ष निवासी हमाली वार्ड नं 14 मंचेरियल तेलंगाना 3. शिरीशा D/O संपत गदम उम्र 13 वर्ष निवासी हमाली वार्ड नं 14 मंचेरियल तेलंगाना बताया तथा T NO 12512 कोचिवेली गोरखपुर एक्सप्रेस से मंचेरियल से बल्हारशाह स्टेशन भीख मांगते हुए आना बताया तथा रेल्वे स्टेशन बल्हारशाह के PF NO. 03 पर यात्रियों से भीख मांग रहे थे बताया।
उक्त नाबालिक बालिका में से श्रुती D/O श्रीहरी मिरयाला द्वारा अपने माताजी का मोबाइल 8977597318 दिया। जिस पर संपर्क करने पर उसने अपना नाम राजेश्वरी W/O श्रीहरी मिरयाला उम्र 40 वर्ष निवासी हमाली वार्ड नं 14 मंचेरियल तेलंगाना बताया तथा उनको उक्त तीनों नाबालिक लड़कियों को बल्हारशाह स्टेशन पर भीख मांगते हुए पाया जिनको आपके आने तक सुरक्षित रखने हेतु रेल्वे चाइल्ड लाइन बल्हारशाह को सुपुर्द करने बाबत जानकारी दिया।
उक्त तीनों नाबालिक लड़कियों का मेडिकल स्वास्थ परिक्षण कर रेल्वे चाइल्ड लाइन बल्हारशाह को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है।