श्रेयश वानखेडे:
मध्य रेलवे मुंबई के नागपुर मंडल ने अपना वार्षिक केटरिंग राजस्व लक्ष्य 48 दिन पूर्व ही प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. मंडल रेल प्रबंधक श्री विनायक गर्ग, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक और सहायक वाणिज्य प्रबंधक (केटरिंग) के कुशल मार्गदर्शन में केटरिंग विभाग ने 11 फरवरी 2024 तक ₹9.01 करोड़ की कमाई दर्ज की, जो निर्धारित ₹8.80 करोड़ के लक्ष्य से 2.38% अधिक है। यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष की कुल कमाई से 8.37% अधिक वृद्धि को दर्शाती है.
मुख्य उपलब्धियां एवं पहल:

अवैध वेंडरों पर सख्त कार्रवाई: 3,400 अवैध वेंडरों पर मुकदमे दर्ज.

फायर सेफ्टी ऑडिट: 100% स्टॉल्स का अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने वाला मध्य रेलवे का पहला मंडल.

खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता: यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु 500 से अधिक खाद्य एवं जल नमूनों की लैब टेस्टिंग.

ईट राइट स्टेशन प्रमाणन: नागपुर स्टेशन को प्रमाणित किया गया, साथ ही बल्लारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम और वर्धा स्टेशनों के लिए प्रक्रिया तीसरे पक्ष के ऑडिटर्स द्वारा जारी.

कानूनी एवं प्रबंधन सुधार: चार कानूनी मामलों में जीत और सुधारित वेंडर प्रबंधन प्रणाली का सफल कार्यान्वयन.
यह महान उपलब्धि “टीम केटरिंग” के अथक प्रयासों और Sr. DCM की सतत निगरानी एवं मार्गदर्शन के कारण संभव हुई.इस सफलता में टीम कमर्शियल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मध्य रेलवे, नागपुर मंडल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण एवं प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है. भविष्य में भी यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और संचालन कुशलता को बढ़ाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे.
अजय दुबे
सदस्य : ZRUCC मध्य रेलवे मुंबई
पूर्व सदस्य : NRUCC रेल मंत्रालय नई दिल्ली