Wednesday, May 6, 2026
Homeबल्लारपूरबल्लारपुर में गंदगी और आवारा जानवरों का आतंक, क्या प्रशासन सो रहा...
spot_img

बल्लारपुर में गंदगी और आवारा जानवरों का आतंक, क्या प्रशासन सो रहा है.?

बल्लारपुर में गंदगी और आवारा जानवरों का आतंक, क्या प्रशासन सो रहा है.?

‘आम आदमी पार्टी’ का सीधा सवाल; नागरिकों की जान से खिलवाड़ बंद करो!

श्रेयश वानखेडे:

बल्लारपुर शहर में बढ़ती गंदगी और आवारा जानवरों की गंभीर समस्या से नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि, बल्लारपुर नगर परिषद प्रशासन इस पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में दिनांक:01/08/2025 को  पार्टी की ओर से मुख्य अधिकारी को एक कड़ा निवेदन सौंपा गया। ‘आप’ के शहर अध्यक्ष रवि पुप्पलवार ने प्रशासन को सीधी चेतावनी दी है कि, अगर इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो अक्रमक रुख किया जाएगा।

स्वच्छता अभियान के नाम पर कर वसूली, लेकिन स्वच्छता कहाँ?

शहर के कई हिस्सों में कचरे के ढेर लगे हैं, सड़कों के किनारे झाड़ियाँ उग गई हैं और बंद नालियों से दुर्गंध फैल रही है। ‘आप’ ने गुस्सा होकर सवाल किया है कि जब नागरिकों से ‘स्वच्छता अभियान’ के नाम पर गृह कर में ३६० रुपये का अतिरिक्त भार वसूला जा रहा है, तो शहर इतना गंदा क्यों है? मान्सून से पहले नालियों की सफाई न होने से कई जगहों पर गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि ३१ जुलाई को निवेदन देने के बावजूद प्रशासन ने इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई।

आवारा जानवरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

गंदगी के साथ-साथ आवारा जानवरों की समस्या भी गंभीर है। सड़कों और चौराहों पर मवेशी और कुत्ते बैठे रहते हैं, जिससे यातायात में बड़ी बाधा आती है। २० जुलाई को इस विषय पर निवेदन देने के बावजूद, प्रशासन ने शहर के आवारा जानवरों की जानबूझकर अनदेखी की है। प्रशासन की इस लापरवाही से नागरिकों में भारी आक्रोश है।

‘आप’ की चेतावनी के बाद जागा प्रशासन!

प्रेस नोट में आगे कहा गया है कि ‘आप’ के आक्रामक रुख के बाद मुख्य अधिकारी विशाल वाघ ने आखिरकार संज्ञान लिया है। उन्होंने अगले एक हफ्ते में पूरे बल्लारपुर शहर की सफाई करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही, उन्होंने तुरंत स्वच्छता विभाग के अधिकारी गणवीर को बुलाकर तीनों क्षेत्रों के स्वच्छता निरीक्षकों को तत्काल सफाई के आदेश दिए हैं।

हालांकि, प्रशासन के इस आश्वासन से अस्थायी राहत मिली है, लेकिन ‘आप’ तभी संतुष्ट होगी जब यह काम पूरा हो जाएगा। पार्टी ने यह भी कहा कि ‘आप’ नागरिकों के हित और स्वच्छ बल्लारपुर के लिए प्रतिबद्ध है।

निवेदन देते समय शहर अध्यक्ष रवि पुप्पलवार, संगठन मंत्री रोहित जंगमवार, प्रवक्ता आसिफ शेख, महिला अध्यक्ष किरण खन्ना, सलमा सिद्दीकी, शेखर तेलरांधे और इत्यादी उपस्थित थे।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page