Saturday, May 9, 2026
HomeSanghtanaभाजपा की एस. आय. आर. एवं बी. एल. ए.-2 के संदर्भ मे...
spot_img

भाजपा की एस. आय. आर. एवं बी. एल. ए.-2 के संदर्भ मे सभा संपन्न

भाजपा की एस. आय. आर. एवं बी. एल. ए.-2 के संदर्भ मे सभा संपन्न

ज्योत्स्ना वानखेडे:

भारतीय जनता पार्टी, बल्लारपुर शहर महाराष्ट्र के विकास पुरुष, लोकनेता विधायक सुधीरभाऊ मुंगंटीवार के पूर्व निर्देशानुसार 08/05/2026 सायं 6 बजे भाजपा कार्यालय बल्लारपुर में एस.आई.आर. एवं बी.एल.ए.-2 के संदर्भ में बल्लारपुर शहर के सभी 16 शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से हरिश शर्मा, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुर ग्रामीण तथा 72 बल्लारपुर विधानसभा एस.आई.आर. एवं बी.एल.ए.-2 प्रभारी ब्रिज भूषण पाझारे के मार्गदर्शन में एवं एडवोकेट रणजय सिंह के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर कार्य को अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बल्लारपुर शहर के सभी 89 बूथों पर बी.एल.ए.-2  नियुक्त करने हेतु संबंधित प्रपत्र शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं को वितरित किए गए।

बैठक में विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, महामंत्री देवेंद्र वाटकर, महामंत्री घनश्याम बुरडकर, भाजपा शहर उपाध्यक्ष गुलशन शर्मा सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page