अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बल्लारपुर में भव्य योग कार्यक्रम संपन्न
*ज्योत्स्ना वानखेडे*
भारतीय जनता पार्टी, बल्लारपुर एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्केटिंग ग्राउंड, बालाजी वार्ड, बल्लारपुर में भव्य योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के लोकनेता, विकास पुरुष एवं बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार जी की प्रेरणादायी उपस्थिति प्राप्त हुई। उन्होंने योग को स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वन विकास महामंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री चंदन सिंह चंदेल जी, भाजपा चंद्रपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्री हरीशभैया शर्मा जी, भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर शहर के अध्यक्ष एड. रणंजय सिंह जी, पतंजलि योगपीठ बल्लारपुर के श्री ऋषिपाल गहलोत जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सौ. वैशाली जोशी जी तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मिथलेश खेगर जी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
प्रमुख उपस्थित मान्यवर
भाजपा बल्लारपुर शहर महामंत्री श्री घनश्याम बुरडकर, श्री सतीश कनकम, ज्येष्ठ नेता श्री काशीनाथ सिंह, ट्रांसपोर्ट सेल जिला अध्यक्ष श्री राजू भैया दरी, दक्षिण भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगरसेवक श्री येल्ल्या दसरफ, ज्येष्ठ नेता श्री निलेश खरबडे, भाजपा शहर सचिव श्री शुभम रहिक्वार, नगरसेवक श्री नीरज जी, श्री सुरेन्द्र खडका, श्री सरोज सिंह, उपाध्यक्ष श्री राजू दासरवार, एससी मोर्चा सचिव श्री सोनाल तोडेकर, ट्रांसपोर्ट सेल अध्यक्ष श्री सोनू दरी, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री श्री फर्दीन शेख, ज्येष्ठ नेता श्री मुन्ना ठाकुर, श्री श्रीनिवास कंद्कुरी, श्री अब्दुल आबिद, श्री राहुल कोत्तावार, श्री प्रमोद रामिलावार, श्री रिंकू गुप्ता, श्री उमेश शहा, श्री राहुल अलोने एवं अन्य मान्यवर उपस्थित रहे।
महामंत्री श्री अरविंद वर्मा, सचिव श्री अजय खोब्रागडे, श्री कनकम, श्री नितीन बहुराशी, कोषाध्यक्ष श्रीकांत परका, श्री अनिल यादव, श्री यशनील मंथनवार, श्री अरविंद कश्यप, श्री सुजल नागरे, श्री सुनील कोडशेट्टीवर, श्री पुष्पेंद्र वर्मा, श्री रमेश सूर्यवंशी, श्री नितीन बौरा, श्री बंटी डोंगरे, श्री राकेश मानडरे, श्री राहुल अलोने सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेखा श्रीवास्तव मैडम ने किया तथा आभार प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी, बल्लारपुर शहर के अध्यक्ष एड. रणंजय सिंह जी ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन एवं निरोगी समाज के निर्माण का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी, बल्लारपुर की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं योग प्रेमियों का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया गया।