Wednesday, July 1, 2026
HomeChandrapurभारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया का पद नियुक्ति परिचय सम्मेलन...
spot_img

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया का पद नियुक्ति परिचय सम्मेलन तथा सत्कार समारोह संपन्न।

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया का पद नियुक्ति परिचय सम्मेलन तथा सत्कार समारोह संपन्न।

*Jyotsna Wankhede*: भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी इनके उपस्थिति में तारीख २८/०६/२०२६ रविवार को शासकीय विश्राम गृह में पद नियुक्ति परिचय सम्मेलन तथा सत्कार समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में फोरम से जुड़े नवनियुक्त पदाधिकारियों को फोरम के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के हस्ते नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र, पुष्पगुच्छ दे कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जिसमें नागेन्द्र चटपल्लीवार केंद्रीय सदस्य तथा वरोरा – भद्रावती तालुका अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई। उसी के साथ जुनैद खान चंद्रपुर महानगर अध्यक्ष, सरफराज़ खान भद्रावती शहर अध्यक्ष, नरेंद्र टेंभुरने चिमूर तालुका अध्यक्ष, प्रवीण माट्टेटवार शहर अध्यक्ष चिमूर, वंदना उइके महिला शहर अध्यक्षा भद्रावती, पद पर नियुक्तियां की गई है।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने फोरम को पूरी ईमानदारी से नई ऊर्जा के साथ घर घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। और फोरम द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का आश्वासन फोरम के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दिया। और साथ ही इस नियुक्ति पर फोरम के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही फोरम को किस तरह से सामान्य नागरिकों तक पहुंचाया जाए और सामान्य नागरिकों की समस्या को किस तरह शासन प्रशासन तक पहुंचाया जाए इसपर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया यह एक विचारधारा है। फोरम ने हमेशा से ही सामान्य नागरिकों की आवाज उठाई है। देश में कही भी अन्याय हुआ हो फोरम हमेशा रास्ते पर दिखाई दिया है। महिला पर अत्याचार हो, किसान विरोधी बिल हो, या फिर अन्य सामान्य नागरिकों से जुड़ी समस्या पर हमेशा से ही भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया ने आवाज उठाई है। जितने भी सदस्य इस वक्त नए नियुक्त किए गए हैं। उन सभी ने अपने क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। और फोरम के माध्यम से सामान्य जनता के सवाल को शासन प्रशासन तक पहुंचाना चाहिए। फोरम एक सक्षम संघटन है इसे सामान्य नागरिकों के हित के लिए इस्तेमाल करे। फोरम के माध्यम से सरकार से सवाल करे। और इस संघटन को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करे। ऐसा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी ने इस समय कहा है।

इस समय फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विभाग अरशद कच्छी, राष्ट्रीय महानगर अध्यक्ष देवेंद्र हिंगोरानी, राष्ट्रीय महासचिव सफीरुद्दीन ख्वाजा, नागेन्द्र चटपल्लीवर केंद्रीय सदस्य तथा वरोरा – भद्रावती तालुका अध्यक्ष, चंद्रपुर – गडचिरोली निरीक्षक दिनेश मिश्रा, राष्ट्रीय सदस्य संजय मार्टिन, चंद्रपुर महानगर अध्यक्ष जुनैद खान, भद्रावती शहर अध्यक्ष सरफ़राज़ खान, चिमूर तालुका अध्यक्ष नरेंद्र टेंभुरने, शहर अध्यक्ष चिमूर प्रवीण माट्टेटवार, सुमित चन्द्रागडे और अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page