Monday, September 14, 2026
spot_img
HomeBhadrawati'जहां गांव, वहां फोरम' अभियान का भव्य शुभारंभ! भद्रावती में पहली सर्वसाधारण...

‘जहां गांव, वहां फोरम’ अभियान का भव्य शुभारंभ! भद्रावती में पहली सर्वसाधारण बैठक सफल; नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

‘जहां गांव, वहां फोरम’ अभियान का भव्य शुभारंभ! भद्रावती में पहली सर्वसाधारण बैठक सफल; नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

*Jyotsna Wankhede*: भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी इनके आदेश अनुसार जहां गांव वहां फोरम अभियान चलाया जा रहा हैं। उसकी पहली सर्वसाधारण बैठक फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी इनके उपस्थिति में तारीख १९ जुलाई २०२६ को भद्रावती शहर के मुस्लिम समाज भवन में सफलता पूर्वक संपन्न हुई है। जिसमें भद्रावती शहर के नागरिकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और इस बैठक सफल बनाया

भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया द्वारा नया अभियान शुरू किया गया है। जिसका नाम गाँव वहां फोरम है। इस अभियान के माध्यम से भारत में जहां भी गांव है वहां फोरम की शाखा बनाना है। हर सदस्य अपने अपने क्षेत्र में इस अभियान का प्रचार करे और हर गांव में और हर शहर में भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की शाखा खोलने का प्रयास करे ऐसा फोरम के राष्ट्रीय सदस्य नागेन्द्र चटपल्लीवार ने अपने प्रस्तावना भाषण में कहा हैं।

इस अभियान में भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया में नवनियुक्त पदाधिकारियों को फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी इनके हस्ते पहचान पत्र पुष्पगुच्छ और नियुक्तिपत्र दे कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

जिसमें राष्ट्रीय महानगर पद पर देवेंद्र हिंगोरानी, राष्ट्रीय महासचिव सफीरुद्दीन ख्वाजा, राष्ट्रीय सदस्य संजय मार्टिन, उनकी नियुक्ति की गई।

साथ ही वरोरा तालुका अध्यक्ष अभिषेक भागडे, भद्रावती महिला तालुका अध्यक्षा जया मुकेश मेश्राम, भद्रावती महिला शहर अध्यक्षा विभा मदन बेहरे, भद्रावती महिला शहर उपाध्यक्षा वंदना ऊईके, भद्रावती शहर महिला संघटक कल्पना निशाने, सदस्य सुजाता बगडे, सुनिल रामटेके तालुका उपाध्यक्ष, जितेंद्र गुलानी शहर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी ने कहा कि फोरम का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि आम नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना, जनप्रतिनिधियों से जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा समाजहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन के समक्ष उठाना है। उन्होंने सभी सदस्यों से गांव-गांव तक फोरम की विचारधारा पहुंचाने और जनसेवा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस समय संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान अय्युबभाई कच्छी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अरशदभाई कच्छी, राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्रमुख शोएबभाई कच्छी, केंद्रीय महानगर अध्यक्ष देवेंद्र हिंगोरानी, राष्ट्रीय महासचिव सफीरुद्दीन ख्वाजा,केंद्रीय सदस्य नागेन्द्र चटपल्लीवार, केंद्रीय सदस्य संजयजी मार्टिन, चिमुर तालुका अध्यक्ष दयाराम टेंभुर्णे, वरोरा तालुका अध्यक्ष अभिषेक भागडे, भद्रावती महिला तालुका अध्यक्षा जया मुकेश मेश्राम, भद्रावती महिला शहर अध्यक्षा विभा मदन बेहरे, भद्रावती महिला शहर उपाध्यक्षा वंदना ऊईके, भद्रावती शहर महिला संघटक कल्पना निशाने, सरफराज खान पठाण शहर अध्यक्ष,सदस्य सुजाता बगडे,सुनिल रामटेके तालुका उपाध्यक्ष, जितेंद्र गुलानी शहर उपाध्यक्ष,आसिफ शेख सदस्य व अरविंद खोबरे सदस्य और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page