Shreyash Wankhede:
नेरी फ्रेंड्स सर्कल क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चेस स्पर्धा -2025 का आयोजन चिमूर में किया गया। जिसमें केजीएन पब्लिक स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, बल्लारपुर के नववी कक्षा के छात्र क्षितिज बुराडे तथा आठवीं के छात्र मनिष धनरूला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर स्कूल के संस्थापक शेख महेमूद, वाइस प्रिंसिपल सीमा माकडे, प्रबंधक जीनत खान, श्वेता डोनेवार, तौसीफ शेख आदि ने छात्रों का अभिनंदन किया।
क्रीडा शिक्षक रमेश नातरगी सर ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।