Wednesday, April 22, 2026
HomeWCLअस्थाई कर्मियों को नियमानुसार वेतन एवं सुविधाएं मिलेगी
spot_img

अस्थाई कर्मियों को नियमानुसार वेतन एवं सुविधाएं मिलेगी

अस्थाई कर्मियों को नियमानुसार वेतन एवं सुविधाएं मिलेगी

वेकोलि अधिकारियों का भाजपा कामगार मोर्चा को आश्वासन

श्रेयश वानखेडे:
भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश महासचिव अजय दुबे के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने मोदी तलकल  बल्लारपुर सब एरिया एवं  रंजीत कुमार गोवरी सब एरिया मैनेजर WCL से मुलाकात कर सिद्धेश्वरी तथा बुद्धा मिट्टी कंपनी के अस्थाई कर्मियों की सुविधाओं आदि विषयों पर सकारात्मक चर्चा की.
चर्चा में दोनों सब एरिया मैनेजरों ने आश्वासन दिया कि सभी कर्मचारियों को नियमानुसार G R वेतन, साप्ताहिक अवकाश, 8 घंटे ड्यूटी, पेमेंट स्लिप दी जाएगी. उल्लेखनीय है कि इस विषय को लेकर अजय दुबे ने कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दूबे , विधायक सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर एरिया महाप्रबंधक इलियास हुसैन से मुलाकात की थी, साथ ही सहायक श्रम आयुक्त एवं CMD WCL नागपुर के पास लिखित शिकायत भी की थी. सहा.श्रमायुक्त ने WCL को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा था. भाजपा कामगार मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि WCL आश्वासन से मुकरती है तो काम बंद आंदोलन के साथ अधिकारियों का घेराव किया जा सकता है.
शिष्ट मंडल ने भाजपा कामगार मोर्चा विदर्भ सचिव श्रीकांत उपाध्याय, जिला संगठन महासचिव दिनेश गोंदे, ट्रांसपोर्ट यूनियन नेता संतोष यादव आदि प्रमुखता से उपस्थित थे.
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page