भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर शहर कार्यालय में SIR संबंधी महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
ज्योत्स्ना वानखेडे: भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर शहर कार्यालय में SIR. संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों एवं SIR से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से बल्लारपुर विधानसभा के बी.एल.ए. श्री ब्रिजभूषण पाजारे जी उपस्थित रहे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर शहर अध्यक्ष एडवोकेट रणंजय सिंह जी, महामंत्री श्री मनीष पांडे जी, श्री देवेंद्र वाटकर जी, श्री घनश्याम वुरटकर जी, श्री सतीश कंनकम जी तथा शहर सचिव श्री शुभम रहीकवार जी प्रमुखता से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा SIR संबंधी विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार व्यक्त किए। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक कार्यों को गति देने हेतु समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया गया।