महेश नवमी पर्व पर नंदकिशोर सोनी एवं गीता मालानी को समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
*ज्योत्स्ना वानखेडे*:
बल्लारपुर तालुका माहेश्वरी संगठन की ओर से 23 जून को महेश नवमी के पर्व की शुरुआत भव्य शोभा यात्रा से की गई।
जिसमें सभी समाज बंधु एवं महिलाएं नाचते गाते हुए राम मंदिर से निकलकर कल्याण मंडपम में पहुंचे। माहेश्वरी समाज अध्यक्ष महेश दरक के हाथों से दीप प्रचलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
स्वादिष्ट नाश्ते के साथ विभिन्न प्रकार के गेम्स एवं प्रतियोगिता का आयोजन माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से किया गया।
रिया मालू एवं प्रथा मालू द्वारा सुंदर नृत्य कर महेश वंदना की प्रस्तुति दी।
माहेश्वरी है हम इस गीत के द्वारा सुंदर नृत्य कर श्रद्धा मुंदडा, पूजा मालू, राधिका मालू, ज्योति सोमानी ,प्रीति सोमानी ने सभी को तालियां बजाने को विवश कर दिया। प्रेमा काबरा एवं पूजा मालू ने सुंदर भजन गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन बहुत ही आकर्षक ढंग से राधिका मालू एवं डॉ.नम्रता मालू द्वारा किया गया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मुंदडा द्वारा स्पेशल तंबोला का आयोजन किया गया ।
जिसमें प्रथम फुल हाउस के 5000 का पुरस्कार राघव ओम प्रकाश मुंदडा को प्राप्त हुआ। समाज गौरव पुरस्कार से नंदकिशोर जी सोनी को श्याम सुंदर जी मुंदडा एवं रामनिवास जी सोमानी के द्वारा सम्मानित किया गया।
समाज गौरव पुरस्कार से गीता मालानी को राजकुमारी दरक एवं लक्ष्मी सारडा द्वारा शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
नंदकिशोर जी सोनी एवं गीता मालाणी के के द्वारा समाज में किए गए अच्छे कार्यों का राकेश सोमानी द्वारा बहुत ही सुंदर शब्दों में उल्लेख किया।
प्रतियोगिता के पुरस्कार एवं सुरुचि भोज के साथ महेश नवमी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से चंद्रपुर जिला उपाध्यक्ष मनीष मालू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता के लिए गौरव अटल, रामू सोमानी, नवनीत सारडा. विनोद काबरा. बिरजू जी बंग, राजू मुंदडा, राधे श्याम सोनी, CA भूषण राठी. गोविंद मुंद्डा आदि पदाधिकारी ने प्रयास किया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए रामधन सोमानी, नंदकिशोर जी मालू, डॉ राठी, सत्यनारायण जी मालानी ,लक्ष्मी नारायण मुंदडा, विजय जी राठी ,लक्ष्मी निवास जी दरक आदि व्यक्तियों ने पदाधिकारी को बधाई दी।