बल्लारपुर तालुका स्तरीय “नमो गायन चषक-2024” का ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न


श्रेयश वानखेडे:
जननायक, विकासपुरूष मा.ना.श्री.सुधीरभाऊ मुनगंटीवार (वन,सांस्कृतिक कार्य व मस्त्यव्यवसाय मंत्री,महाराष्ट्र राज्य)के नेतृत्व में,मा.श्री.चंदनसिंह चंदेल(पूर्व अध्यक्ष,वन विकास महामंडल,महाराष्ट्र राज्य) और मा.श्री.हरीशभैया शर्मा (जिल्हाअध्यक्ष,भाजपा,चंद्रपुर)के मार्गदर्शन में एवं मा.श्री.काशीनाथ सिंह (शहर अध्यक्ष,भाजपा, बल्लारपुर)* के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा बल्लारपुर व विधानसभा बल्लारपुर शहर के तरफ से आयोजित निशुल्क “नमो गायन चषक- 2024” का दि:-13/02/2024 को बी.एम.ए हॉल,बालाजी वॉर्ड, बल्लारपुर शहर में ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस ऑडिशन में लगभग 7 वर्ष के आयु से लेकर 70 वर्ष के गायकों ने पुरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस ऑडिशन में लगभग 61 प्रतियोगी ने अपना गायन का हूनर दिखाया। इस कार्यक्रम में परीक्षक के रुप में संगीत के दुनिया के जानेमाने हस्ती श्री.राजेश वाळके सर एवम श्री.किशोर तळवेकर सर ने सभी गायकों का परीक्षण किया और फाइनल मुकाबले के लिए बेस्ट 23 गायकों का चयन किया। इस कार्यक्रम का संचालन “नमो गायन चषक-2024” के संयोजक श्री.सतीश कनकम ने किया व आभार प्रदर्शन सह.संयोजक श्री.विकास दुपारे ने किया।
इस अवसर पर प्रमुखता से वरिष्ठ नेता श्री.निलेश खरबड़े, श्री.समीर केने, श्री.डेविड रेबेलो, श्री.प्रवीण विघ्नेश्वर, श्री.गुलशन शर्मा, श्री.पूनमचंद बहुरिया,श्री.हरीबाबू लंका, श्री.बबलू गुप्ता,श्री.रिंकू गुप्ता,श्री.शुभम बहुरिया, श्री.सचिन उमरे,श्री.प्रशांत दारला, श्री.विशाल शर्मा, श्री.प्रकाश दोत्तीपेल्ली और असंख्य गायक और उनके अभिभावक प्रमुखता से उपस्थित थे।