पेपरमील स्टॉक यार्ड के संदर्भ मे नवनियुक्त उपविभागीय अधिकारी को आम आदमी पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावणी
श्रेयश वानखेडे:
शुक्रवार दिनांक 13/09/2024 पिछले कुछ महिनो से पेपरमील स्टाॅक यार्ड के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी का शहर के उपविभागीय अधिकारी के साथ ज्ञापन और बैठको का दौर चल रहा है। तत्कालीन उपविभागीय अधिकारी अजय चर्डे के मध्यस्थता से पेपरमील प्रशासन, वनविभाग और आम आदमी पार्टी की बैठक मे पार्टी द्वारा जनहित, जनता के स्वास्थ्य एवं दुर्घनाओ का कारण बननेवाले कुछ विषयो पर पेपरमील प्रशासन को लिखित प्रश्न पुछे गए।
इन प्रश्नो के जवाब पेपरमील प्रशासन द्वारा उपविभागीय अधिकारी कार्यालय के मार्फत से दिए जाएंगे ऐसा बैठको मे निश्चित हुआ था। किंतु 3-4 महिनो का समय टलने के पश्चात भी पेपरमील प्रशासन और उपविभागीय अधिकारी इन प्रश्नो को नजरअंदाज करते नजर आए। इन बैठको मे पेपरमील जैसे प्रायव्हेट कंपनी का अधिकारी उपविभागीय अधिकारी अजय चर्डे जी के बगल मे खुर्ची लगाकर बैठता था, यह बात पार्टी के मन मे कई शंकाए उत्पन्न कर रही थी।
इसी दौरान शहराध्यक्ष रविकुमार पुप्पलवार के निर्देश अनुसार शहर संघठनमंत्री रोहित जंगमवार एवं पार्टी शिष्टमंडल ने उपविभागीय अधिकारी चर्डे को एक पत्र देकर सप्ताह के भीतर इस विषय को गंभीरता से लेने की बात कही गई, अन्यथा उपविभागीय अधिकारी कार्यालय मे हि धरना दिया जाएगा ऐसी चेतावनी दि गयी। लेकीन इसी बीच उपविभागीय अधिकारी अजय चर्डे का स्थानांतर होकर उनके बदले कुशाल जैन जी इस पद पर नियुक्त किये गए।
नवनियुक्त उपविभागीय अधिकारी कुशाल जैन से शहराध्यक्ष रविकुमार पुप्पलवार ने मुलाकात कर अबतक के घटनाक्रम कि जानकारी दी एवं सप्ताह के भीतर अगर इन प्रश्नो के उत्तर नही दिए गए तो निश्चित हि धरना दिया जाएगा ऐसी चेतावनी पुप्पलवार द्वारा दी गई। इसपर उपविभागीय अधिकारी जैन ने गणेशोत्सव के बंदोबस्त का कारण देकर एक सप्ताह के स्थान पर दो सप्ताह का समय मांगा । और साथ हि इस विषय को गंभीरता से लिया जाएगा ऐसे आश्वस्त किया। इस समय शहराध्यक्ष रविकुमार पुप्पलवार के साथ उपाध्यक्ष अफजल अली, सचिव ज्योतीताई बाबरे, प्रवक्ता आसिफ हुसेन शेख, सलमा सिद्दीकी, महिल् अध्यक्ष किरण खन्ना, उपाध्यक्ष मनिषा अकोले एवं मेघा हरबडे, महिला सहकोषाध्यक्ष अनिता करमनकर, सहसंगठनमंत्री रेखा भोगे, सहसचिव संगिता तोडे,सरमन बन्सल, विवेक तथा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।