महाराष्ट्र पत्रकार संघ ने पत्रकार दिन पर बल्लारपुर के नवरत्नों को किया सम्मानित
श्रेयश वानखेडे:
लोकशाही का चौथा आधार स्तंभ कहलाए जानेवाले पत्रकारों ने सच्चाई को परखकर खबरें प्रकाशित करने की आवश्यकता है नकारात्मक विचारों का प्रसार करने के अलावा सकारात्मक पत्रकारिता करना चाहिए जिससे समाज को सही दिशा मिले उक्त प्रतिपादन महाराष्ट्र राज्य वनविकास महामंडल के पुर्व अध्यक्ष चंदनसिंह चंदेल ने महाराष्ट्र पत्रकार संघ शाखा बल्लारपुर के वर्धापन दिवस व पत्रकार दिन के अवसर पर संत तुकाराम महाराज सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में किया है । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदन सिंह चंदेल ने कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बल्लारपुर पेपर मिल ग्राफिक्स के एचआर अजय दुरटकर, बल्लारशाह वनपरिक्षेत्र अधिकारी नरेश भोवरे, वरिष्ठ पत्रकार वसंतराव खेडेकर, सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र ठाकरे, प्रा डॉ विजय सोरते, भाजपा शहर अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष मुन्ना खेडकर मंच पर विराजमान रहे।
पत्रकार दिन पर आयोजित कार्यक्रम में बालशास्त्री जांभेकर, स्व मधुकर रणदीवे, स्व सुरेश रामगुंडे की प्रतिमा को पुष्पमाला अर्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई प्रतिवर्ष की भांति सामाजिक, वैद्यकीय, राजकीय, क्रीडा, कला व शिक्षण क्षेत्र से शहर का नाम रोशन करने वाले लोगों के पत्रकार संघ द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है, इस वर्ष बल्लारपुर के जानेमाने आयुर्वेदिक वैद्य राजेंद्र आर्य, तहसील बार एसोशिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता आय. आर. सैय्यद, अभिनेता मंगेश रेगुंडवार, पत्रकार अनिल पाण्डेय, प्राणी संरक्षक श्रुति लोनारे, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकांत आंबेकर, स्वर्ण पदक प्राप्त अधिवक्ता रोहिणी सुरपाम, आदर्श सतीश मिश्रा, शतरंज प्रतियोगिता में विदर्भ विजेता स्वर्ण पदक विजेता साहिल गोरघाटे, अधिवक्ता प्रियंका चौहान, नगर संरक्षक दल के रंगय्या अड्डूवार आदि को नौ रत्न कलागौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम की सफलता के लिए महाराष्ट्र पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष अजय रासेकर, सचिव पारिश मेश्राम, कोषाध्यक्ष देवेंद्र झाड़े तथा सहयोगी विशाल डुंबेरे, धनंजय पांढ़रे आदि प्रयासरत रहे।
पत्रकार दिन पर आयोजित कार्यक्रम में नारदप्रसाद ठाकुर, मंगेश बेले, तानशील पठान, उमेश तपासे, श्रीनिवास उन्नवा, मनीष तवाड़े, समीर केने, मनीष पांडे, मेघनाथ सिंह, हेमंत मानकर, रमेश गुप्ता, सतीश मिश्रा, प्रमोद गहलोत, सरिता मालू, सीमा वनकर, जेहरा थारिया,मीना जोया, मीनाक्षी गलगट, सुजय वाघमारे, राजू राठौड़ आदि उपस्थित रहे। उसी प्रकार फ्रेंड्स चैरिटी ग्रुप की संचालिका सरिता मालू ने नारद प्रसाद ठाकुर, पारीश मेश्राम व मुन्ना खेडाकर को पुष्पगुच्छ व शील्ड देकर सम्मानित किया है।