Sunday, August 9, 2026
spot_img
Homeबल्लारपूरबल्लारपुर के कारवा जंगल में बाघ के हमले में एक की मौत

बल्लारपुर के कारवा जंगल में बाघ के हमले में एक की मौत

बल्लारपुर के कारवा जंगल में बाघ के हमले में एक की मौत

श्रेयश वानखेडे:

        मध्य चांदा वन विभाग अंतर्गत कारवां जंगल में आज बाघ ने एक शख्स पर हमला कर दिया. हमले में उस शख्स की मौत हो गई. मामला 7 जनवरी की दोपहर का है. बल्लारपुर के राजेन्द्र प्रसाद वार्ड निवासी शामराव रामचन्द्र तिड़सूरवार की शेर के हमले में मौत हुई है. वन विभाग ने बताया कि वह जंगल में लकड़ियां चुनने गया था जहां उसका सामना बाघ से हुआ .

बल्हारशाह वनपरिक्षेत्र  के अंतर्गत क्षेत्र के आरक्षित वन खंड क्रमांक 492 में दोपहर करीब 1.30 बजे के दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया. सुचना मिलने पर वन विभाग की टिम पहुंची. मृतक की लाश को कब्जे में लेकर मौके पर मृतक का पंचनामा किया गया. पुलिस विभाग के कर्मचारियों और मृतक के रिश्तेदारों ने मौका पंचनामा दर्ज किया और लाश को परीक्षण के लिए पुलिस विभाग को सौंप दिया गया.

वन विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार की अस्थाई आर्थिक सहायता दी गई  उक्त मामले में आगे की कार्रवाई मध्य चंदा वन प्रभाग, चंद्रपुर की वन संरक्षक श्रीमती श्वेता बोड्डू, सहायक वन संरक्षक  आदेश कुमार शेंडगे, वनपरिक्षेत्र अधिकारी बल्हारशाह के नरेश भोवरे के मार्गदर्शन में कार्यवाही शुरू है ।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page