Friday, June 19, 2026
HomeDeathसास्ती से पांच दिनों से लापता कामगार सोहेल खान की आज मिट्टी...
spot_img

सास्ती से पांच दिनों से लापता कामगार सोहेल खान की आज मिट्टी हटाने के दौरान मिली लाश

सास्ती से पांच दिनों से लापता कामगार सोहेल खान की  मिट्टी हटाने के दौरान मिली लाश

श्रेयश वानखेडे:
महाराष्ट्र के बल्लारपुर क्षेत्र अंतर्गत आनेवाली सास्ती खुली खदान में सुरक्षा रक्षक के रूप में तैनात कामगार जो की 24 मई की रात से लापता चल रहा था।  28 मई को मिट्टी का ढेर हटाने के दौरान मिली लापता सोहेल खान की लाश जिससे आरसी ऑफिस परिसर में फैली सनसनी। पिछले पांच दिनों से लापता कामगार सोहेल खान की ड्यूटी के दौरान मट्टी के ढेर में दबने से मौत होने की जानकारी आ रही है मोबाइल देखते देखते पैर फिसलकर गिरने तथा वही ऊपर से मिट्टी डंपिंग भी शुरू होने से मिट्टी में दबने से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है यह एक दर्दनाक हादसा है जिस जगह सोहेल की ड्यूटी थी उसी जगह पर लाश पाई गई है।
  मृतक की लाश मिलते ही कामगारों में रोष देखने मिला मृतक के परिवार को मुआवजा देने के विषय को लेकर कुछ देर माहौल गर्म रहा लेकिन वेकोली प्रबंधन नियमानुसार पूरा मुआवजा तथा नौकरी देने को तैयार है, इस गर्म माहौल में स्थिति नियंत्रित करने के लिए राजुरा पुलिस निरीक्षक योगेश्वर पारधी, लोकल क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक  विकास गायकवाड व उनकी पुलिस टीम, दंगा नियंत्रण पथक भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रही, वेकोली के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर काम करनेवाले कामगार कितने सुरक्षित है ? यह देखने मिला।
सास्ती की इस खदान में छह शिप्ट में कामगार काम कर रहे है चार चार घंटे की एक शिप्ट होती है जिससे कामगारों की सुरक्षा भगवान भरोसे होती है, क्षेत्रीय प्रबंधक इलियास हुसैन शेख से बल्लारपुर का इतना बड़ा एरिया संभालना मुश्किल हो रहा है। मृतक के परिजनों से मुआवजे की बातचीत के दौरान आरसी ऑफिस में वेकोली के अधिकारी रामानुजम, कामगार नेता शंकर दास, पांचों कामगार संगठन के पदाधिकारी, उपक्षेत्रीय प्रबंधक मोहन कृष्णन, सास्ती खुली खदान प्रबंधक रघुवीर सिंह आदि वेकोली के सुरक्षा गार्ड तथा कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page