Saturday, August 8, 2026
spot_img
HomeRailwayआरपीएफ थाना बल्लारशाह द्वारा दिनांक 19.07.2024 को एक नाबालिक बालिका को...

आरपीएफ थाना बल्लारशाह द्वारा दिनांक 19.07.2024 को एक नाबालिक बालिका को अग्रिम कार्यवाही हेतु रेल्वे चाइल्ड लाइन बल्हारशाह को सुपुर्द किया गया

आरपीएफ थाना बल्लारशाह द्वारा  दिनांक 19.07.2024 को एक नाबालिक बालिका को अग्रिम कार्यवाही हेतु रेल्वे चाइल्ड लाइन बल्हारशाह को सुपुर्द किया गया

श्रेयश वानखेडे:

दिनांक 19.07.2024 को DSCR/NGP से प्राप्त सूचना पर कि ट्रेन नं 12724 तेलंगाना EXP के कोच नं S-4 के ON DUTY टिकिट चेकिंग स्टाफ सुनील बारंगे CTI मोबाईल नं 9022933123 को एक नाबालिक बालिका  मिली है ट्रेन अटेंड करे, इस सुचना पर शिफ्ट इंचार्ज SIPF प्रवीण गाढवे तथा आरक्षक पवन कुमार द्वारा रेलवे चाइल्ड लाइन कि महिला स्टाफ बबिता लोहकरे के साथ उक्त ट्रेन को बल्हारशाह स्टेशन के PF NO. 01 पर समय 10:50 बजे आगमन होने पर अटेंड कर ON DUTY CTI तथा नाबालिक बालिका को चाइल्ड लाइन बूथ पर लेकर आये जहाँ ON DUTY टिकिट चेकिंग स्टाफ सुनील बारंगे CTI द्वारा लिखित मेमो पेश किया गया जिसमे नाबालिक बालिका नाम रोशनी धुर्वे उम्र 13 वर्ष उनको उक्त ट्रेन के कोच S-4 में टिकिट चेकिंग करते समय बिना टिकिट मिली जिससे टिकिट मांगने पर टिकिट नहीं होना बताया तथा पूछताछ करने पर उक्त नाबालिक बालिका घर से भाग के जा रही थी,अंतः इसकी सुचना उनके द्वारा कमर्शियल कंट्रोल नागपुर को दी गई ।

बाद SIPF प्रवीण गाढवे द्वारा चाइल्ड हेल्प लाईन बल्हारशाह के प्रतिनिधि बबिता लोहकरे व सुरेन्द्र दोडरे की उपस्थिति में उक्त नाबालिक बालिका को उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम – रोशनी D/O तेजसिंग धुर्वे, उम्र- 13 वर्ष, निवासी- कुंडली कला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश बताया तथा बताया कि, वह गुस्से में अपने घर से भाग कर आयी थी छिंदवाड़ा से बस से सिवनी जाना तथा सिवनी से भोपाल बाद भोपाल से उक्त ट्रेन में बैठकर हैदराबाद जाना बताया।

घर वालो के बारे में पूछने पर उसने बताया कि, वह अपनी माँ, 02 बहन और एक भाई के साथ उपरोक्त पते पर रहती है एवं घर का फ़ोन नं 9407883008 बताया। घर पर संपर्क करने पर उसके बहन ने बताया कि रोशनी घर से गुस्से में भाग कर गई है जिस बाबत देहात पोलिस थाना छिंदवाडा में शिकायत की है।

 उक्त शिकायत बाबत उपरोक्त पोलिस थाने से संपर्क करने पर प्र.आ. मंगल सिंह पोलिस थाना देहात छिंदवाडा मो नं –7587611319 ने बताया कि उक्त लड़की बाबत उनके थाने में FIR NO- 0352/24 U/S 137(2) BNS के तहत शिकायत दर्ज है। अंतः लड़की के बारे में नाम पता की पुष्टी होने पर उक्त नाबालिग लड़की का सरकारी अस्पताल बल्लारपुर में स्वास्थ परिक्षण कराकर अग्रिम कार्यवाही हेतु रेलवे चाइल्ड लाइन बल्लारशाह को सुपुर्द किया गया।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page