पर्यावरण वाहिनी द्वारा जुनूना तालाब मे स्वच्छता अभियान संपन्न
श्रेयश वानखेडे:
दिनांक 10 डिसेंबर 2024 को पर्यावरण वाहिनी द्वारा जुनूना तालाब पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम लिया गया. तालाब पर हमेशा लोग पिकनिक मनाने आते है, खाना खाते है और कचरा वही डाल के चले जाते इसलिये इस कचरे के वजह से जंगल मे रहने वाले प्राणी, पक्षी, पानपक्षीयों को खतरा निर्माण होता है. जंगल मे रहने वाले जानवर इनके द्वारा फेके गये प्लास्टिक के कचरे को कभी खा जाते है जिसे बिमार हो जाते है अथवा उनकी मृत्यू हो जाती है. उसी तरह इतना खूबसूरत तालाब का परिसर भी विद्रुप हो जाता है. इसलिये पर्यावरण वाहिनी बल्लारपूर ने चंद्रपूर की इको प्रो संस्था के सहाय्यता से यहा पर तालाब की सफाई की गई. पर्यावरण वाहिनी द्वारा विगत कई वर्षे से शहर के नागरिको को, छात्र छात्राओ को पर्यावरण विषयक विविध उपक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन जागरूकता का कार्य किया जा रहा है. .”जुनूना तालाब स्वच्छता अभियान ” के अवसर पर इको प्रो के अध्यक्ष बंडु धोतरे ने स्थलांतरित पानपक्षियो के विषय में जानकारी देकर तालाब स्वच्छ्ता अभियान की सराहाना की. हाला की इस वर्ष जुनूना तालाब पर बहुत ही कम स्थलांतरित पक्षी आये है, ये बडे दुःख की बात है. इस अवसर पर पर्यावरण वाहिनी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद शरीफ गुरुजी ने कहा की, स्वच्छता से ही सौंदर्य अबाधित रहता है, इस लिये यहा आने वाले पर्यटकोने अपना कचरा जाते समय अपने साथ ही ले जाने तथा तालाब परिसर को स्वच्छ रखने के लिए सभी ने मदत करनी चाहिये ऐसा आवाहन किया. इस अवसर पर पर्यावरण वाहिनी के सचिव प्रकाश नरसिंगोज, मनोहर माडेकर, विवेक खुटेमाटे, भास्कर फरकाडे, संजय तेलारकर, कार्तिक वराटे, जितेश गेडाम, केशव थिपे, शंकर काळे, मंगेश भुते, हेमराज गेडाम, इमरान सिद्दिकी, राकेश लोणारे, शशांक रामटेके, अतिक पुणेकर, समीर शेख, अनिकेत कोरडे, प्रवीण कुंभारे, निखिल भोयर, आनंद गोटे तथा इको प्रो चंद्रपूर के सभी सन्माननीय सदस्योंने तालाब सफाई अभियान मे सहयोग दिया.