पोलसा गांव के मनोरंजन क्लब का लाइसेंस रद्द
Jyotsna Wankhede:
शिवाजी समाधान बोडे के पास चंद्रपुर जिले में महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा से लगे उप-पुलिस स्टेशन लाठी अंतर्गत आनेवाले मौजा पोलसा गाँव में “राजीव समाधान बहुउद्देशीय सोसायटी, हीरापुर ताल, कोरपना, जिला चंद्रपुर” द्वारा चलाये जानेवाले मनोरंजन क्लब का लाइसेंस/परमिट रद्द कर दिया गया है.
उक्त मनोरंजन क्लब में अवैध जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर, स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर की एक टीम ने 09/08/2025 को उक्त स्थान पर छापा मारा और उप-पुलिस स्टेशन लाठी में पंचनामा कार्रवाई की तथा भारतीय दंड संहिता-2023 की धारा 223, 238, 289, 292, 49, 3(5) और महाराष्ट्र जुआ निषेध अधिनियम की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया था.
जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक, चंद्रपुर ने उक्त क्लब को दिए गए लाइसेंस में दिए गए नियमों व शर्तों का उल्लंघन करने के कारण उसका लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव तैयार किया था. तदनुसार, जिला कलेक्टर, चंद्रपुर ने उन्हें दिए गए अधिकार के तहत उक्त मनोरंजन क्लब का लाइसेंस निलंबित करने का आदेश पारित किया है.