Wednesday, May 6, 2026
HomeUncategorizedबल्लारपुर नगर परिषद की स्वास्थ्य सेवाएं ‘वेंटिलेटर’ पर; आम आदमी पार्टी का...
spot_img

बल्लारपुर नगर परिषद की स्वास्थ्य सेवाएं ‘वेंटिलेटर’ पर; आम आदमी पार्टी का प्रशासन पर तीखा प्रहार!

बल्लारपुर नगर परिषद की स्वास्थ्य सेवाएं ‘वेंटिलेटर’ पर; आम आदमी पार्टी का प्रशासन पर तीखा प्रहार!

१५ दिनों के भीतर एम्बुलेंस और फ्रीजर सुविधा सुचारू करें; मुख्याधिकारी और नगराध्यक्ष को ‘आप’ की अंतिम चेतावनी।

ज्योत्स्ना वानखेडे:

“नगरपालिका प्रशासन जनता की सुख-सुविधाओं के नाम पर हर साल लाखों रुपए खर्च करता है। लेकिन यह खर्च केवल कागजों तक सीमित न रहकर, इसका लाभ सामान्य जनता तक पहुंचना चाहिए। जनता के टैक्स का पैसा यदि संकट के समय उनके काम न आए, तो ऐसे सुस्त प्रशासन का क्या उपयोग?” यह कड़ा सवाल आम आदमी पार्टी के शहराध्यक्ष रवि पुप्पलवार ने उपस्थित किया। बल्लारपुर शहर में एम्बुलेंस, शव वाहिनी और फ्रीजर सुविधाओं की बदहाली को लेकर दिनांक: ०४/०५/२०२६ को आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्याधिकारी और नगराध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर बोलते हुए पुप्पलवार ने प्रशासनिक लापरवाही पर जोरदार हमला बोला। शहर में किसी की मृत्यु होने पर नागरिकों को नगर परिषद की मदद के बजाय सामाजिक संस्थाओं की शरण लेनी पड़ती है, यह एक बड़ी त्रासदी है। नगर परिषद के पास ३ से ४ फ्रीजर होने के बावजूद वे अक्सर बंद रहते हैं। एम्बुलेंस के लिए ड्राइवर नहीं मिलता या वाहन खराब रहता है। पुप्पलवार ने दो टूक शब्दों में कहा, तंत्र उपलब्ध होने के बावजूद समय पर मदद न मिलना प्रशासन की विफलता है। ९९% नागरिकों को इन सुविधाओं से वंचित रखने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए।

अब शहर में जनता द्वारा चुने गए पार्षद और नगराध्यक्ष सदन में मौजूद हैं। इसलिए प्रशासन की इस देरी के लिए अब जनप्रतिनिधियों को जवाब देना होगा। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही यदि व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो मृतकों के परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि अगले १५ दिनों के भीतर नगर परिषद की बैठक में इन सुविधाओं को कार्यान्वित करने का प्रस्ताव लाकर उसे तुरंत मंजूर किया जाए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रा. नागेश्वर गंडलेवार, शहर उपाध्यक्ष अफजल अली, अजयपाल सूर्यवंशी, सुशील वासेकर, शेखर तेलरांधे, इम्तियाज खान सहित इत्यादी सहकारी उपस्थित थे।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page