*बल्लारपुर में निर्माणाधीन नवीन न्यायालयीन इमारत का न्यायिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण*
*ज्योत्स्ना वानखेडे*:
बल्लारपुर तालुका न्यायालय के लिए निर्माणाधीन नवीन न्यायालयीन इमारत के निर्माण कार्य का कल माननीय न्यायिक अधिकारियों द्वारा प्रत्यक्ष स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति श्री राजनिश आर. व्यास, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अभय के. लहोटी तथा बल्लारपुर के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (JMFC) श्री शिवाजी राधू गुलावे ने निर्माणाधीन न्यायालयीन इमारत का दौरा कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं न्यायालयीन सुविधाओं का जायजा लिया।
निर्माणाधीन यह न्यायालयीन इमारत महाराष्ट्र की तालुका-स्तरीय न्यायालयीन इमारतों में उत्कृष्ट एवं आधुनिक इमारतों में से एक के रूप में विकसित की जा रही है। इमारत में न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन के साथ-साथ अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों के लिए आवश्यक आधुनिक एवं सुविधाजनक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
इस अवसर पर बल्लारपुर तालुका बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता श्री संजय बोराडे जी एवं बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता श्री अरविंद तितरे जी सहित अनेक वरिष्ठ एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ज्येष्ठ अधिवक्ता श्री रमेश कुमार उपाध्याय, ज्येष्ठ अधिवक्ता श्री रणंजय सिंह, ज्येष्ठ अधिवक्ता श्री संदेश हस्ते, अधिवक्ता किशोर पुसलवार,अधिवक्ता श्री विकास गेडाम, अधिवक्ता श्री जीवने, अधिवक्ता श्री खडतड़,अधिवक्ता श्री खनके,अधिवक्ता श्री जीतू केशवानी सहित बल्लारपुर बार एसोसिएशन के अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, न्यायालयीन आवश्यकताओं तथा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई। नवीन न्यायालयीन इमारत के पूर्ण होने के पश्चात बल्लारपुर एवं आसपास के नागरिकों को अधिक सुसज्जित, आधुनिक एवं सुविधाजनक न्यायिक व्यवस्था उपलब्ध होने की अपेक्षा है।
बल्लारपुर की न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक एवं सक्षम बनाने की दिशा में यह नवीन न्यायालयीन इमारत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।