के. जी. एन. स्कूल मे अल्पसंख्यांक अधिकार दिन मनाया।
श्रेयश वानखेडे:
ख्वाजा गरीब नवाज अल्पसंख्यांक बहुउद्देशिय संस्था द्वारा के. जी. एन. पब्लिक स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, बल्लारपुर में अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्याक अधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री शेख महमूद, मुख्य अतिथि के रूप मे सुखविंदर सिंह खाखरू, कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष तौसीफ अहमद, प्रशासक जीनत खान एवं अध्यापकों और छात्रों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
श्री शेख महमूद ने अल्पसंख्यांकों के समक्ष आने वाली समस्याओं, उनके अधिकारों एवं हकों तथा संवैधानिक ढांचे के अंतर्गत इस संबंध में योजनाओं, उपलब्धियों एवं कमियों पर चर्चा की। उन्होंने सरकार, उसके प्रतिनिधियों एवं अल्पसंख्यांक समुदायों जैसे मुस्लिम, सिख, पारसी, पंजाबी, बौद्ध एवं जैन के बीच संवाद के महत्व पर जोर दिया। समारोह मेंअल्पसंख्यांक बच्चों के लिए शिक्षा, व्यावसायिक अवसरों एवं उन तक पहुंचने के तरीकों पर मार्गदर्शन भी दिया गया।
यह कार्यक्रम विविधता को बढ़ावा देने, अधिकारों की रक्षा करने एवं अल्पसंख्यांक समुदायों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अल्पसंख्यांक समुदायों के अधिकारों को बढ़ावा देने एवं उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर वर्ष 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीअल्पसंख्यांक अधिकार दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारत में धार्मिक अल्पसंख्यांकों के संवैधानिक रूप से गारंटीकृत अधिकारों की रक्षा के लिए मनाया जाता है।