Saturday, May 2, 2026
Homeबल्लारपूरविभिन्न मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा रेलवे महाप्रबंधक को सौपा...
spot_img

विभिन्न मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा रेलवे महाप्रबंधक को सौपा गया ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा रेलवे महाप्रबंधक को सौपा गया  ज्ञापन

श्रेयश वानखेडे:
दि:- 14/02/2025 को मध्य रेलवे के महाप्रबंधक धर्मवीर मीणा जब बल्लारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो शहर अध्यक्ष रविकुमार पुप्पलवार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला और विभिन्न मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। रेलवे स्टेशन पर महाप्रबंधक के आगमन की खबर मिलते ही रेल प्रशासन ने रेलवे स्टेशन की सूरत बदल दी है। शहर अध्यक्ष पुप्पलवार ने धर्मवीर मीना को बताया कि, यह बदलाव उनके आगमन के अनुरूप किया गया है। इसी तरह की अच्छी व्यवस्था हमेशा बनी रहे तथा महाप्रबंधक के आगमन के अवसर पर रेल प्रशासन द्वारा किये गये व्यय की भी जानकारी मांगी गयी । इसिके साथ ही ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांगें की गईं।
1)बल्लारशा से मुंबई के लिए सेवाग्राम पैसेंजर शुरू की जाए।
2) तत्काल टिकट की उचित व्यवस्था की जाए।
3)बुजुर्गों और विकलांगों के लिए कार सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायतें शुरू की जानी चाहिए।
4) रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क शौचालय एवं पुरुषों के लिए निःशुल्क मूत्रालय की व्यवस्था की जाए।
5) रेलवे स्टेशन से बल्लारशा से काजीपेट-रामगिरी पैसेंजर, बल्लारशा से नामपल्ली-भाग्यनगर एक्सप्रेस और बल्लारपुर से नागपुर लोकल शुरू की जानी चाहिए।
6)काजीपेट-पुणे ट्रेन सप्ताह में तीन दिन शुरू की जाए।
7)बल्लारशा-गडचांदूर-आदिलाबाद के लिए नई रेलवे लाइन शुरू की जानी चाहिए।
8) यात्रीयो के लिए बस्ती विभाग से आने जाने हेतू गेट की सुविधा कि जाए।
9) बल्लारपूर रेल्वे के अंतर्गत बस्ती विभाग से सटे ड्रेनेज और नालियो की मरम्मत कि जाए।
10) पार्किंग सुविधा के शुल्क मे कटौती कि जाए।
11) चोरी जैसी घटनाओ पर लगाम लगाने हेतू सभी पाॅईंट पर सीसीटीव्ही कॅमेरा लगाए जाए।
12) बल्लारपूर जीआरपीएफ ठाणे मे आवश्यकता  अनुसार स्थाई कर्मचारीओ की नियुक्ती कि जाए।
13) आयरन-ओर साइड से होनेवाले प्रदुषण पर प्रतिबंध लगाने हेतू योजना तयार कि जाए ।
इन सभी मांगो को लेकर आप प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौपा। इस दौरान शहराध्यक्ष पुप्पलवार जी के साथ जिल्हा उपाध्यक्ष प्रा.नागेश्वर गंडलेवार, शहर उपाध्यक्ष अफजल अली, कोषाध्यक्ष प्रविण सातपुते, सहसंघठक सलमा सिद्दिकी, महिला अध्यक्ष किरण खन्ना, उपाध्यक्षा मनिषा अकोले, सरमन बन्सेल, शेखर तेलरांधे, रमेश लालवाणी, सम्यक गायकवाड, रेखा भोगे, रेणुका गायकवाड व पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page