Sign in
  • Home
  • बल्लारपूर
  • Political
  • Festivals
  • Sanghtana
  • Education
  • Jayanti
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Friday, June 19, 2026
Sign in / Join
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • Home
  • बल्लारपूर
  • Political
  • Festivals
  • Sanghtana
  • Education
  • Jayanti
Homeबल्लारपूरपत्रकारों को डराने-धमकाने वालों की अब खैर नहीं!, एसपी से लेकर विधायक...
spot_img
बल्लारपूर

पत्रकारों को डराने-धमकाने वालों की अब खैर नहीं!, एसपी से लेकर विधायक तक पहुंचा पत्रकारों का आक्रोश

Ballarpur Varta
By Ballarpur Varta
February 6, 2026
166
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    पत्रकारों को डराने-धमकाने वालों की अब खैर नहीं!, एसपी से लेकर विधायक तक पहुंचा पत्रकारों का आक्रोश

    ज्योत्स्ना वानखेडे: 

    बल्लारपुर में पत्रकारों की आवाज़ को दबाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्यवाही तय मानी जा रही है। पत्रकारों को धमकाने और डराने वाले असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की मांग को लेकर महाराष्ट्र पत्रकार संघ शाखा बल्लारपुर ने एक के बाद एक बड़े दरवाज़े खटखटाए, जिससे प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।

    गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मक्का सुदर्शन से प्रत्यक्ष भेंट कर पत्रकार संघ के अध्यक्ष रमेश निषाद ने लिखित निवेदन सौंपते हुए साफ शब्दों में कहा कि बिना किसी जांच के पत्रकारों पर दबाव बनाना और धमकियां देना लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने आरोपियों पर तत्काल कठोर कार्यवाही की मांग की। इतना ही नहीं, पत्रकारों की व्यथा यहीं नहीं रुकी।

    बल्लारपुर विधानसभा के लोकप्रिय और दबंग विधायक सुधीरभाऊ मुनगंटीवार से भी प्रत्यक्ष मुलाकात कर पूरी आपबीती सुनाई गई। विधायक को सौंपे गए निवेदन में पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता और निष्पक्ष कार्य करने के अधिकारों पर हो रहे हमलों का विस्तार से उल्लेख किया गया, जिस पर विधायक ने गंभीरता से संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।

    प्रादेशिक परिवहन अधिकारी लोही साहेब को भी निवेदन देकर आलापल्ली से बल्लारशाह डिपो आने वाले ओवरलोड वाहनों पर तत्काल कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। पत्रकारों ने सवाल उठाया कि जब नियम खुलेआम रौंदे जा रहे हैं, तो जिम्मेदार विभाग मौन क्यों है? इस पूरी कार्रवाई के दौरान महाराष्ट्र पत्रकार संघ शाखा चंद्रपुर के तालुका अध्यक्ष संजय तिवारी, मुबारक शेख, शिवदास शर्मा सहित अनेक पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे यह साफ संदेश गया कि अब पत्रकार समाज चुप बैठने वाला नहीं है। अब सवाल ये है क्या डराने-धमकाने वालों पर सच में गिरेगी गाज? क्या ओवरलोड वाहनों के खुले खेल पर लगेगा ब्रेक? बल्लारपुर की जनता और पत्रकारों की निगाहें अब प्रशासन की अगली चाल पर टिकी हैं। क्योंकि अब यह लड़ाई सिर्फ पत्रकारों की नहीं, बल्कि सच की है!

    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article
      यशस्वीतेसाठी कठोर परिश्रम आवश्यक – सर्वेश काबरा.
      Next article
      मोहसीनभाई जव्हेरी कन्या विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय येथे अध्यात्मिक शिक्षण मार्गदर्शन कार्यक्रम चे आयोजन
      Raju Kisanrao Wankhede
      Editor
      +91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
      RELATED ARTICLES
      बल्लारपूर

      *स्मशान भूमी मे शौचालय की खराब हालत*

      June 19, 2026
      बल्लारपूर

      *महात्मा गांधी पुतला बगीचा परिसर बना शराबीओ का अड्डा*

      June 18, 2026
      बल्लारपूर

      *बल्लारपूर मध्ये सुरू आहे विना नंबर प्लेटच्या ट्रॅक्टरने रेती तस्करी*

      June 18, 2026
      spot_img
      - Advertisment -spot_img
      - Advertisment -spot_img
      - Advertisment -spot_img
      - Advertisment -spot_img

      Recent News

      *स्मशान भूमी मे शौचालय की खराब हालत*

      June 19, 2026

      चंद्रपूरच्या सर्वांगीण विकासासाठी आमदार किशोर जोरगेवार यांची महसूल विभागाचे अपर मुख्य सचिव यांच्याशी विविध विषयांवर चर्चा

      June 19, 2026

      ‘नीट’ परिक्षेसाठी उमेदवार आणि पालकांनी सुचनांचे पालन करावे, जिल्हा प्रशासनाचे आवाहन

      June 19, 2026

      देहव्यापार प्रकरणानंतर चिमूरमधील ‘वनिता बिअर बार’चा परवाना कायमस्वरूपी रद्द

      June 19, 2026
      Load more

      Most Popular

      आ. सुधीर मुनगंटीवार यांच्या प्रयत्नांनी साकारलेल्या 280 कोटी रु. किंमतीच्या चंद्रपूर कॅन्सर हॉस्पिटलचा लोकार्पण सोहळा 22 डिसेंबर रोजी

      November 4, 2025

      बल्लारपूर पेपर मिल कामगार मेळावा चे आयोजन

      April 17, 2024

      नगरपरिषद निवडणुकांच्या पार्श्वभूमीवर मतदान व मतमोजणी केंद्रांभोवती निर्बंध – जिल्हादंडाधिकाऱ्यांचा आदेश

      November 28, 2025

      श्रीराम प्रतिष्ठानच्या कवी संमेलनातून शब्दांचा भव्य महोत्सव; 114 कवींनी दिली साहित्यिक पर्वणी.

      December 30, 2025
      Load more

      EDITOR PICKS

      *स्मशान भूमी मे शौचालय की खराब हालत*

      June 19, 2026

      चंद्रपूरच्या सर्वांगीण विकासासाठी आमदार किशोर जोरगेवार यांची महसूल विभागाचे अपर मुख्य सचिव यांच्याशी विविध विषयांवर चर्चा

      June 19, 2026

      ‘नीट’ परिक्षेसाठी उमेदवार आणि पालकांनी सुचनांचे पालन करावे, जिल्हा प्रशासनाचे आवाहन

      June 19, 2026

      POPULAR POSTS

      *स्मशान भूमी मे शौचालय की खराब हालत*

      June 19, 2026

      चंद्रपूरच्या सर्वांगीण विकासासाठी आमदार किशोर जोरगेवार यांची महसूल विभागाचे अपर मुख्य सचिव यांच्याशी विविध विषयांवर चर्चा

      June 19, 2026

      ‘नीट’ परिक्षेसाठी उमेदवार आणि पालकांनी सुचनांचे पालन करावे, जिल्हा प्रशासनाचे आवाहन

      June 19, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • Chandrapur755
      • बल्लारपूर524
      • Parbhani330
      • Education315
      • Political162
      • Maharashtra127
      • Sanghtana119
      • Festivals107
      Logo

      ABOUT US

      Hello, readers! Welcome to Ballarpur Varta, your go-to destination for the latest news, curated by Editor Raju Wankhede. We are thrilled to bring you a fresh and insightful perspective on the world's most significant events, covering a wide range of topics from politics and technology to entertainment and sports. Our mission is to provide you with accurate, unbiased, and thought-provoking news that keeps you well-informed and engaged.

      Editor Name :- Shri. Raju Kisanrao Wankhede Address :- Shriram Ward Ballarpur, Tahsil-Ballarpur, District- Chandrapur, State- Maharashtra, Pin Code: 442701 Occupation :- Assistant Teacher Janata High School ( Depo Branch),Ballarpur Qualification :- B.Sc., B.Ed., M. Sc. (Subject Communication- Mathematics) First in Chandrapur District YCMOU May 2017,D. S. M. Merit in Chandrapur District YCMOU May 2020
      Registration No.: UDYAM- MH-08-0032938

      Contact us: contact@yoursite.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Instagram
      Youtube

      © All Rights Reserved. | Ballarpur Varta | Design and Developed By Adsinfi Digital | Call-8626048673

      • Disclaimer
      • Privacy
      • Advertisement
      • Contact us

      You cannot copy content of this page