Sunday, September 20, 2026
spot_img
HomeEducationमूल्यांकन परीक्षा के साथ पट-पड़ताल समाप्त

मूल्यांकन परीक्षा के साथ पट-पड़ताल समाप्त

मूल्यांकन परीक्षा के साथ पट-पड़ताल समाप्त

ज्योत्स्ना वानखेडे:
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा आयोजित नियतकालिक मूल्यांकन परीक्षा – २ (पैट) और शिक्षा निदेशालय द्वारा शुरू की गई पट-पड़ताल प्रक्रिया हाल ही में समाप्त हुई। 11, 15 और 22 अप्रैल को इस पैट और पट-पड़ताल का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया था।
दूसरी से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रथम भाषा, गणित और अंग्रेजी ऐसे तीन विषयों के लिए ‘पैट’ का आयोजन किया गया था। सुबह के सत्र वाले स्कूलों के लिए सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर के सत्र वाले स्कूलों के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक यह परीक्षा हुई। शहर के दूसरी से आठवीं कक्षा के 2 लाख 90 हजार 810 छात्रों के लिए यह परीक्षा ली गई। ‘पैट’ का नियोजन होने के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में शिक्षा निदेशालय द्वारा इसी अवधि में पट-पड़ताल करने का आदेश दिया गया था। उसके अनुसार पहली से नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों की पट-पड़ताल की गई।
*शिक्षा निदेशालय के माध्यम से प्रक्रिया कार्यान्वित*
*छात्र संख्या निश्चित होगी*
‘पैट’ के दिन उपस्थित छात्रों का पंजीकरण सीधे पोर्टल पर किया गया। उसके अनुसार उस-उस स्कूल में छात्र संख्या निश्चित की जाएगी, ऐसा शिक्षा विभाग ने बताया है। पर्यवेक्षक, विस्तार अधिकारी, गुट शिक्षा अधिकारी, शिक्षा अधिकारी के स्तर पर यह पड़ताल हुई।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page